जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव सम्पन्न, कोठारी अध्यक्ष, मंडोवरा बने सचिव
राजसमन्द. उदयपुर जिला माहेश्वरी सभा के वर्ष 2023 – 25 के सत्र के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट रमेश प्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि जिला अध्यक्ष रामनारायण कोठारी, महासचिव पुरूषोत्तम मंडोवरा, कोषाध्यक्ष रविन्द्र काबरा, निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निवर्तमान जिला अध्यक्ष डा. सत्यनारायण माहेश्वरी ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। उपाध्यक्ष दिनेश लढ़ा सलुम्बर, ओम प्रकाश माहेश्वरी भीण्डर, संगठन सचिव बृजगोपाल माहेश्वरी, संयुक्त सचिव जय प्रकाश आगाल सलुम्बर, सुदर्शन मून्दड़ा भीण्डर, प्रचार प्रसार सचिव गिरधारी लाल आगाल निर्वाचित घोषित हुए।
उदयपुर जिला माहेश्वरी सभा की नवीन कार्यकारिण में सदस्य पद पर अनिल मंत्री, ओम प्रकास तोषनीवाल, कैलाशचन्द्र इनाणी, कैलाश सामरिया, गोपाल कृष्ण देवपुरा, बृजसुन्दर मण्डोवरा, मुकेश मंत्री, राकेश मून्दड़ा, रामजस सोडाणी, विनोद कुमार मून्दड़ा एवं विष्णु कुमार झंवर निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
महासचिव पुरुषोत्तम मण्डोवरा ने बताया कि उदयपुर जिला सभा एवं नगर सभा की नवीन कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक रविवार को उदयपुर में आहूत की गई है। बैठक में वर्ष पर्यन्त के कार्यक्रम, राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का मनोनयन, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सहायता के कार्यक्रम आदि पर चर्चा होगी। बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षक निरंजन असावा व मदन लाल मालानी का सानिध्य रहेगा।