Dark Mode
संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने ली समीक्षा बैठक

संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने ली समीक्षा बैठक

  • निर्वाचन तैयारियों, 100 दिवसीय कार्ययोजना, बजट घोषणा की समीक्षा कर दिए निर्देश

बारां। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत की जा रही तैयारियों के संबंध में संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर व पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी के साथ निर्वाचन प्रकोष्ठ प्रभारियों की मिनी सचिवालय सभागार में बैठक ली। संभागीय आयुक्त ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने के लिए समन्वित प्रयास हों तथा आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाए। संभागीय आयुक्त ने सी विजिल ऐप सहित निर्वाचन में प्रयुक्त हो रहे अन्य आईटी टूल्स की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में आरओ के साथ जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का पूरा समन्वय रहे इसे भी सुनिश्चित किया जाए।

 

सी विजिल ऐप तथा ऑफलाइन प्राप्त होने वाली आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों की निस्तारण में त्वरित एक्शन लिया जाए। उन्होंने वेबकास्टिंग टीम, एफएसटी, एसएसटी और सेक्टर अधिकारियों की जानकारी ली और कहा कि तीनों इकाइयां आदर्श आचार संहिता की अनुपालना करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी निर्वाचन प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं सहप्रभारियांे को आपसी समन्वय स्थापित कर कुशलता पुर्वक चुनाव सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर रोहिताश्व ंिसंह तोमर, जिला परिषद सीईओ रामावतार गुर्जर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिवांशु शर्मा, एसडीएम पूजा मीणा, एसीईओ हरीशचन्द्र मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं निर्वाचन प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सह प्रभारी मौजूद रहे।

 


100 दिवसीय कार्य योजना, बजट घोषणा की समीक्षा कर दिए निर्देश

 


बैठक में संभागीय आयुक्त ने विभागवार समीक्षा कर 100 दिवसीय कार्ययोजना की प्रगति, बजट घोषणा के तहत किए गए कार्यांे की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित कार्याें को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचईडी केे कार्याें की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में आमजन के लिए पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समर एक्शन प्लान तैयार किया जाए। साथ ही उर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा किसानों के लिए भी पर्याप्त बिजली की सप्लाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। इससे पूर्व जिला कलक्टर कार्यालय में ई-फाईलिंग का निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों का समयबद्व निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 


जिला परिषद कार्यालय, पीएचसी बटावदा और श्री अन्नपूर्णा रसोई का किया औचक निरीक्षण

 


इस दौरान संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण कर पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, सहरिया जनजाति परिवारों के लिए संचालित जनमन योजना, डांग क्षेत्रीय विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, श्री अन्नपूर्णा रसोई, महानरेगा, आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण, लंबित वसूली के प्रकरण, विभाग के रिक्त पदों सहित जिला परिषद द्वारा किए जा रहे विकास कार्याें की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 


इसके पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बटावदा का निरीक्षण कर वहां उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों कोे रोगियों के उपचार, दवाईयों की उपलब्धता तथा परिसर में स्वच्छता संबंधी दिशा निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने नगर परिषद धर्मशाला श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजन पकाने की जगह पर जाकर और लोगों को भोजन कराने सहित सभी व्यवस्थाएं देखी। भोजन करने आए लोगों से बातचीत कर मेन्यू, गुणवत्ता, पेयजल की व्यवस्था एवं मूल्य की जानकारी ली।

 

उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए और कहा कि गुणवत्ता में किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। वहीं बटावदा में महानरेगा के तहत चल रहे तलाई के कार्याें का निरीक्षण निर्देशित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!