Dark Mode
दिव्यांग पवन कहार टीम इंडिया में

दिव्यांग पवन कहार टीम इंडिया में

अजमेर । बोर्ड ऑफ डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में हैदराबाद यूनिवर्सिटी एवं भारतीय दिव्यांग टीम की तीन दिवसीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । अजमेर डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र गांधी ने बताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के प्रति बढ़ावा देने एवम् उनकी होंसला अफजाई के उद्देश्य से भारत के विभिन्न प्रांतों से दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन किया गया । भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में अजमेर से एकमात्र दिव्यांग क्रिकेट प्लेयर पवन कहार का टीम इंडिया में चयन हुआ । हैदराबाद यूनिवर्सिटी के खेल स्टेडियम में खेले गए मैचों में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम 3-0 से विजेता रही । इस उपलब्धि पर राजस्थान डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि बंजारा ने बधाई प्रेषित की । 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!