श्रमवीरों को भेंट किए छाते
कोटा । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से रविवार को तलवंडी व बजरंग नगर क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जूते चप्पल मरम्मत करने वाले व फूल माला इत्यादि बेचकर अपनी आजीविका कमाने वाले श्रमवीरों को छाते भेंट किए। दक्षिण निगम में नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी ने कहा कि स्पीकर बिरला की प्रेरणा से कोटा-बूंदी में चल रहे कई प्रकल्पों में से एक यह शीतल छांव अभियान सड़क किनारे रोजगार करने वाले श्रमवीरों को राहत प्रदान करता है। अभियान के लिए बड़े छातों इस तरह तैयार किए गए हैं ताकि बरसात व गर्मी के दौरान रोजगार प्रभावित न हो। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सिंह जादौन ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बजरंग नगर व पुलिस लाइन क्षेत्र में वर्षों से कार्य कर रहे सभी श्रमवीरों को छाते भेंट किए गए। इस दौरान पार्षद भानूप्रताप गौर, संजीव विजय, विवेक मित्तल, लक्ष्मी मेहरा ओमप्रकाश मेहरा, हीरा लाल आर्य, वीरेंद्र सिंह हाडा, जावेद अख्तर, मोहन महावर, नारायण मित्रा, राजेन्द्र शर्मा, प्रेम चंद यादव, निलेश जैन, अस्थिल कंवर, राकेश चौरसिया, चन्द्र प्रकाश मीणा, रितेश चौरसिया, प्रभू कान्त आदि मौजूद रहे।