डॉ. आरती अतुल माहेश्वरी को टेलीविजन अवार्ड से किया सम्मानित
नरैना . डॉ. आरती अतुल माहेश्वरी लगातार 28 वर्ष से नाट्य कला जगत में थियटर आर्टिस्ट, शिक्षक, स्क्रिप्ट रायटर ओर डायरेक्टर के रूप में लगातार प्रयासरत हैं ! लगातार अपने क्षेत्र मे सफल कार्य के लिए गत पखवाड़े मुंबई के एक होटल में फिल्म फिल्मोरा मीडिया नेटवर्क की ओर से आयोजित दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया! रंगमंच थियटर विषय में पीएचडी के पश्चात श्रीलंका, चाइना, इंडोनेशिया,चोकोलोसाविया सहित यूरोप के मंच पर मुख्य कलाकार के रूप में सफल अभिनय कर कला जगत में अपनी छाप छोड़ी! डॉ. आरती अतुल माहेश्वरी को सम्मानित होने पर समाजसेवी रामचरण-चंद्रकांता परवाल, सचिन-अपूर्वा जाजू, प्रतीक-अंशू होलानी,अनुश्री परवाल, सीमा कासट, ममता, रमा,कृष्ण किशोर तोषनीवाल सहित माहेश्वरी समाज ने हर्ष व्यक्त किया !