Dark Mode
डॉ.इकराम ने राजस्थान वक्फ़ विकास परिषद के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

डॉ.इकराम ने राजस्थान वक्फ़ विकास परिषद के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

 

जयपुर। राजस्थान वक्फ़ विकास परिषद के मनोनीत उपाध्यक्ष डॉ. इकराम खान ने शुक्रवार को विधि विधान के साथ शासन सचिवालय में पदभार ग्रहण किया। 
 
इस अवसर पर मदरसा बोर्ड अध्यक्ष श्री एमडी चौपदार, पूर्व राज्य सभा सांसद श्री अश्क अली टाँक, सफाई कर्मचारी आयोग के उपाधयक्ष श्री दीपक डंडोरिया व अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक श्री जमील अहमद कुरैशी ने श्री खान को मुबारकबाद दी व पदभार ग्रहण करवाया।
 
इस अवसर पर श्री खान ने कहा कि वक्फ़ संपत्तियों के संरक्षण व विकास लिए हर संभव प्रयास किए जाएँगे। जो लंबित मामले है उन्हें श्री हाकम अली के मार्गदर्शन में जल्द पूरा किया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि अल्पसंख्यक मामलात व वक़्फ विभाग ने बुधवार को ही डॉ. इकराम के नियुक्ति आदेश जारी किए थे। राज्य सरकार के नियुक्ति आदेशों के अनुसार डॉ. इकराम का कार्यकाल 5 वर्ष का होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!