Dark Mode
निर्वाचन आयोग ने उत्पीड़न की शिकायत के बाद बीएसएफ कर्मी को चुनावी ड्यूटी से हटाया

निर्वाचन आयोग ने उत्पीड़न की शिकायत के बाद बीएसएफ कर्मी को चुनावी ड्यूटी से हटाया

निर्वाचन आयोग ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कर्मी के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत के बाद उसे उलुबेरिया लोकसभा क्षेत्र में चुनावी ड्यूटी से सोमवार को हटा दिया। एक अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने रविवार शाम को उलुबेरिया थाने में उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करायी थी। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने उसे चुनावी ड्यूटी से हटा दिया है। हम पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अगर वह दोषी पाया गया तो कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’’

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को सात संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने 57 फीसदी मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है और चुनाव के लिए करीब 30,000 पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त केंद्रीय बलों के 60,000 कर्मियों को तैनात किया है। अधिकारी ने बताया कि राज्य में पहले चार चरणों में मतदान के मुकाबले इस चरण में सबसे अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!