गीतांजलि स्कुल के कबड्डी टीम के कप्तान पवन कुमावत को दी भावपूर्वक श्रद्धांजलि
बिलाड़ा। कस्बे में स्थित गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के कबड्डी खिलाड़ी के मौत की खबर सुनते ही विद्यालय व आसपास के पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई विद्यालय परिसर मे सोमवार को राज्य स्तरीय खिलाड़ी पवन कुमावत को नम आखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष पटेल का कहना है कि इस दुनिया में कुछ सच हो न हो, लेकिन एक सच यह जरूर है कि जिस इंसान ने इस धरती पर जन्म लिया उसे एक दिन मृत्यु की गोद में सोना है। किन जब अपने प्रिय कोई इस दुनिया को छोड़कर चले जाते हैं तो उनकी कमी जिंदगी भर रहती है। यह एक दुःख की घड़ी होती है जिसमें परिवार और खुद पर धीरज रखने की आवश्यकता होती है। गीतांजली विद्यालय कि तरफ से विद्यालय के होनहार छात्र और गीतांजलि स्कुल टीम के कबड्डी टीम के कप्तान पवन कुमावत को भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित कि गई l इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा l मनीष पटेल ने बताया की पवन बहुत ही होनहार और स्पोर्ट्स मेन था l उन्होंने बताया की पवन चार बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में और 3 बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया l पवन ने एक बार जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया l विद्यालय में सभी विद्यार्थियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी l सचिव राकेश पटेल ने नम आंखों से भावुक मन से बताया की ऐसे इंसान कम ही होते हे जिनको जाने के बाद जमाना याद रखता हे उनमे से पवन भी एक ऐसा विद्यार्थी था l इस श्रद्धांजलि सभा में सभी अध्यापकगण व छात्र मौजूद रहे l