हड़ताल समाप्त कर मनरेगा के कामों को शिध्र शुरू कराए , माकपा
सीकर । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी )के जिला सचिव किशन पारीक अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्याध्यक्ष राम रतन बगङिया अखिल भारतीय किसान सभा के रुङ सिंह महला ने प्रेस बयान जारी कर राज्य सरकार से मांग की है कि मंत्रालय कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर के उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए एवं मनरेगा के काम तुरंत शुरू किया जाए! मंत्रालय कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से मनरेगा के कार्य जिले में लंबे समय से बंद पड़े इस बात को लेकर के अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 8 मई को दोपहर 12:30 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर के राज्य सरकार से मांग करेगी की मंत्रालयिक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करते हुए जिले में मनरेगा के बंद पड़े कमो को तुरंत शुरू किया जाए।