Dark Mode
भाविप के अभिरुचि शिविर में पांचवे दिन भी दिखा उत्साह

भाविप के अभिरुचि शिविर में पांचवे दिन भी दिखा उत्साह

गंगापुर -भीलवाड़ा . भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर द्वारा आयोजित अभिरुचि शिविर में पाँचवे दिन भी बच्चों व महिलाओं में भारी उत्साह दिखने को मिल रहा है। शिविर के पांचवें दिन 8 विधाओं की कलाएं  सीखने के सुनहरे अवसर से बच्चों में खुशी की लहर है। महिला जागरूकता सहप्रमुख निशा समदानी ने बताया की अभी तक शिविर मे 340 रजिस्ट्रेशन हो चुके है और  शिविर का अवलोकन करने परिषद परिवार के संरक्षक प्रहलाद राय सोमानी, मध्य प्रांतीय रक्तदान शिविर प्रभारी सत्यनारायण चेचानी, अध्यक्ष चैनसुख जीनगर, पूर्व अध्यक्ष चमन लोसर, सचिव अखिलेश अग्रवाल, अशोक मूंदड़ा, लादूलाल जागेटिया, राम नारायण वैष्णव, वरिष्ठ अध्यापिका नीलम चौहान व पूजा चौहान के द्वारा किया गया ।सभी अतिथियों ने शिविर में चल रही कक्षाओं को सराहनीय बताया l सत्यनारायण चेचानी ने बच्चों को  माता पिता गुरु अपने इष्ट देव को प्रणाम कर आशीर्वाद लेकर अपनी दिनचर्या शुरू करने के संस्कार के बारे में बताया l वरिष्ठ अध्यापिका पूजा चौहान ने शिविर में बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने व बच्चों की तरक्की में शिविर को सहायक बताया। शिविर मे महिला प्रमुख दीपिका सोनी, ममता जीनगर,सुनीता न्याति, सुमन चेचानी की उपस्थिति रही l

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!