Dark Mode
नारेड़ा कलां में बनेंगे आबकारी विभाग के कार्यालय

नारेड़ा कलां में बनेंगे आबकारी विभाग के कार्यालय

बहरोड़। नारेड़ा कलां गॉव में आबकारी विभाग के चार कार्यालय बनाये जायेंगे। इसके लिए 5 बीघा जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। आबकारी निरीक्षक लोकेश कुमार यादव ने बताया कि गांव नारेड़ा कला में वर्ष 2018 में 5 बीघा जमीन अलॉटमेंट करवाई थी। जिसके बाद लगातार प्रक्रिया जारी रही। आज बहरोड़ तहसीलदार ने 5 बीघा जमीन पैमाइश करवा दी गई है। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। यहॉ आबकारी पुलिस थाना, आबकारी प्रवर्तन कार्यालय, आबकारी जिला अधिकारी (औद्योगिक) ओर प्रयोगशाला सभी एक जगह खुलेंगे। इसमें 2 बीघा जमीन थाने को मिलेगी, 1 बीघा में प्रवर्तन निरीक्षक कार्यालय, 1 बीघा में डीईओ (इंडस्ट्रीज) और 1 बीघा में प्रयोगशाला खुलेगी। वर्तमान में आबकारी का पुलिस थाना नारेड़ा कलां गांव के बंद पड़े सरकारी स्कूल में, निरीक्षक कार्यालय लंबे समय से मैन बाजार में, जिला आबकारी अधिकारी (इंडस्ट्रीज) रीको कॉलोनी में किराए के भवन में और प्रयोगशाला अलवर में स्थापित है।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!