Dark Mode
एपैक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की सेवाओ में विस्तार

एपैक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की सेवाओ में विस्तार

 
सूरतगढ़ . डॉ० शोभित छाबडा न्यूरोसर्जन व डॉ० आरजू अलाहाबादी शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ ने एपेक्स सूरतगढ़ मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पीटल में अपनी नियमित सेवाऐं प्रारम्भ कर दी है। डॉ० शोभित छाबडा व डॉ० आरजू अलाहाबादी स्व० डॉ० राजेन्द्र छाबड़ा के पुत्र व पुत्र वधू है इस अवसर पर निरंकारी समाज सूरतगढ़ के संयोजक चन्द्रभान छाबडा ने रिबन कटवा कर आर्शीवाद दिया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की अस्पताल के निदेशक निम्मी छाबडा, निदेशक व वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ० विजय प्रकाश बेनीवाल, निदेशक व वरिष्ठ जनरल फिजीशियन डॉ० संजय बजाज प्रबन्ध निदेशक डॉ० अरविन्द बंसल ने दोनो को पुष्प गुच्छ भेंट कर आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० स्वर्णलता बंसल डिम्पल बेनीवाल, रश्मी बजाज व डॉ० आकांक्षा गुप्ता ने डॉ० शोभित छाबडा व डॉ० आरजू अलाहाबादी की ओपीडी० चालू करवायी अस्पताल के जनरल सर्जन डॉ० पीयूष बंसल, अस्थि व जोड रोग विशेषज्ञ डॉ० चन्द्रपाल गेदर, किटिकल व सघन चिकित्सा इकाई विशेषज्ञ डॉ० राकेश कुमार राजेश छाबडा, ज्योति छाबडा मनीष छाबडा, मोनिका छाबडा डॉ० पिंकी गंदर, डॉ० शिल्पा चाहर व डॉ० चारुता, भूतपूर्व विधायक अशोक नागपाल, आनन्द नरुला पूर्व व्यापार मण्डल दीपक भटिया ललित सिद्धाना पूरन क्वातडा, चन्द्रप्रकाश जनवेजा, केवलकृष्ण डांग अन्य गणमान्य व्यक्ति व आई.एम.ए सूरतगढ़ के सभी चिकित्सक मौजूद रहे।
अस्पताल के पी.आर.ओ. पारस तिवाड़ी के अनुसार सूरतगढ़ व इसके दूर दराज इलाके से आने वाले सभी मरीजो को आयुष्मान बीमा योजना, चिरजीवी बीमा योजना, आर.जी.एच.एस, इ.एस.आई.सी. व अन्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!