Dark Mode
क्षेत्र में नरेगा कार्य के दौरान हुआ विस्फोट

क्षेत्र में नरेगा कार्य के दौरान हुआ विस्फोट

रतनगढ़। क्षेत्र में नरेगा कार्य के दौरान खुदाई करते समय हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया तथा ग्रामीणजन दहशत में आ गए। इस दौरान एक नरेगा मजदूर भी झुलस गया, जिसे राजकीय जिला अस्पताल लेकर आए। घटना के अनुसार तहसील के ग्राम सीतसर में स्थित जोहड़ के समतलीकरण का कार्य नरेगा के तहत चल रहा है। इस कार्य में लगा 40 वर्षीय मजदूर चुन्नीलाल मेघवाल आक के पौधे की जड़ से खुदाई कर रहा था। खुदाई के दौरान प्लास्टिक की एक बॉल नुमा वस्तु निकली, जिसमें छोटे-छोटे दाने थे, जिनमें अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद नरेगा मजदूरों में हड़कंप मच गया तथा यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान मजदूर रामनिवास व मोहनलाल मेघवाल की शर्ट भी विस्फोट से जल गई। घटना के बाद घायल मजदूर चुन्नीलाल को जिला अस्पताल लाया गया। ग्रामीणजन घटना के बाद दहशत में आ गए तथा रतनगढ़ पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। गांव के मनरूपसिंह चौधरी ने बताया कि करीब 20 वर्ष पूर्व उक्त स्थान पर बंदूक व गोला-बारूद भी मिले थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!