Dark Mode
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर जताया आभार     

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर जताया आभार     

दूदू .  महात्मा ज्योतिबा एवं सावित्रीबाई फुले माली सैनी सैनिक क्षत्रिय सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थान दूदू के द्वारा राजस्थान सरकार के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट करते हुए संस्थान के प्रवक्ता एडवोकेट कन्हैया लाल माली ने बताया कि सभी फुले विचारक एवं समाज हेतु कार्य कर रही संस्था एवं पदाधिकारी गण सरकार के इस निर्णय पर आभार प्रकट करते हैं तथा सभी वर्ग जनों में हर्ष एवं उल्लास का विषय है तथा महात्मा ज्योतिबा फुले के द्वारा समाज में किए गए समाज सुधार कार्यों को लोगों को जन जन तक पहुंचाने का वास्तविक रूप में चरितार्थ होगा ! संस्था अध्यक्ष सत्यनारायण  मारोठिया ने बताया कि संस्थान द्वारा विगत समय में यह मांग की गई थी जिसके पूर्ण किए जाने से हम सभी फुले  विचारको मे नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है तथा हम प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हैं ! इस दौरान संस्था के महामंत्री राम किशोर माली सावरदा, गोसेवक हनुमान दूधवाला,रमेश माली, रमेश चंद सैनी, अरविंद भाटी,विजय मारोठिया ,मुकेश बागवाड, कानाराम बागवाड रामलाल सैनी सावली, कैलाश महावर, राकेश सैनी,प्रकाश सैनी सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहें व एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर हर्ष प्रकट किया !  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!