वैर में नेत्र शिविर का आयोजन 25 मार्च को
वैर . सेठ रामस्वरूप अग्रवाल लायंस आई हॉस्पिटल मंडावर दौसा के चेयरमैन सेठ राम निवास गोयल एवं नेत्र कल्याण समिति वैर के अध्यक्ष डॉक्टर मदन गोपाल गुप्ता ने संयुक्त बयान में बताया कि नेत्र कल्याण समिति के प्रयास से सेठ रामस्वरूप अग्रवाल लायंस आई हॉस्पिटल मंडावर के द्वारा इस वर्ष कस्बा वैर नवीन अग्रवाल धर्मशाला मंदिर दाऊजी महाराज अग्रवाल समाज वैर में 25 मार्च 2023 शनिवार को 35 वा निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा, यह शिविर जिला अंधता निवारण समिति दौसा की स्वीकृति एवं आर्थिक सहयोग से लगाया जा रहा है समिति के सचिव डॉ दिनेश चंद्र गोयल ने बताया कि इस शिविर में 25 मार्च को प्रातः 9:00 से 1:00 तक रोगियों की जांच व चिकित्सा की जाएगी मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुने हुए रोगियों को बसों से मंडावर ले जाया जाएगा जहां सेठ रामस्वरूप अग्रवाल लायंस आई हॉस्पिटल मंडावर में ऑपरेशन के साथ लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा कार्यालय मंत्री डॉ पंकज गोयल ने बताया कि सभी भर्ती हुए रोगियों को बसों से मंडावर ले जाना वापस लाना ऑपरेशन लेंस बिस्तर भोजन चश्मा तथा घर पर प्रयोग हेतु गोली दवाइयां आदि सभी कुछ निशुल्क देने की व्यवस्था रहेगी ऑपरेशन कराने वाले रोगी आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ में अवश्य लाएं क्योंकि इसके बिना नेत्र शिविर में प्रवेश नहीं मिलेगा |