Dark Mode
मोदी पब्लिक स्कूल में फागोत्सव का आयोजन

मोदी पब्लिक स्कूल में फागोत्सव का आयोजन

कोटा - मोदी पब्लिक स्कूल में फागोत्सव मनाया गया जिसमें अतिथि मोदी एजुकेशनल
इंस्टीट्यूटशन के चेयरमेन सुशील मोदी और ग्रुप डायरेक्टर राघव मोदी, प्राचार्य अनिल वी.
रहे | विद्यार्थियों ने अध्यापकों व सहपाठियों को गुलाल से तिलक लगाकर व फूलों की वर्षा कर
फागोत्सव मनाया, होली के गीतों व नृत्य का आयोजन हुआ, सभी ने मिल-जुलकर इस उत्सव
का आनंद उठाया ।
इस अवसर पर चेयरमेन सुशील मोदी ने बताया कि होली, भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख
त्योहार है जो रंगों का उत्सव मनाने के लिए माना जाता है इसी के साथ सभी छात्रों, अध्यापकों
व सभी कर्मचारियों को होली की शुभकामना प्रदान की ।
ग्रुप डायरेक्टर राघव मोदी ने फागमहोत्सव का महत्व बताते हुए सभी छात्रों को भक्त प्रहलाद
की तरह सच्चाई व निष्ठा से अपना कार्य निरंतर करते रहने का संदेष दिया एवं बताया कि होली
एक उत्सव है जो खुशियों और रंगों के साथ मनाया जाता है । इस उत्सव का महत्व उत्साह,
खुशियाँ और सजीवता का प्रतीक है, जो समाज के साथ हमेशा जुड़ा रहता है । होली के दिन
लोग एक-दूसरे के साथ खुशियों का त्योहार मनाते हैं, जिससे सामाजिक और पारिवारिक
रिश्तों में मजबूती आती है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!