Dark Mode
बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा देते फर्जी विद्यार्थी पकड़ा,

बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा देते फर्जी विद्यार्थी पकड़ा,

 

शादी होने के कारण दूसरे को भेजा परीक्षा देने, 3 के विरुद्ध मामला दर्ज

 
 
अजमेर  .  डीएवी कॉलेज में बी.ए अंतिम वर्ष की परीक्षा में फर्जी विद्यार्थी बैठने का मामला सामने आया है। फ्लाइंग टीम के द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रवेश पत्र की जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर फर्जी स्टूडेंट को पकड़ लिया। मामले में डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल के द्वारा रामगंज थाने में 3 जनों के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच रामगंज थाने के एएसआई मनीराम को दी गई है। 
 
रामगंज थाना पुलिस के अनुसार डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल लक्ष्मीकांत ने थाने पर दी शिकायत में बताया कि कॉलेज में एमडीएस यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षा-2023 की 26 अप्रैल को थर्ड पारी में बी.ए अंतिम वर्ष  इतिहास-प्रथम की परीक्षा आयोजित हो रही थी। परीक्षा  में कॉलेज के नियमित विद्यार्थी सुभाष चौधरी के स्थान पर अन्य परीक्षार्थी दिलीप कुमार पुत्र भंवरलाल को फ्लाइंग टीम के द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रवेश पत्र की जांच में गड़बड़ी पाने पर पकड़ा गया।
 
स्टूडेंट सुभाष चौधरी का प्रवेश पत्र कॉलेज के प्रति से मिलान करने पर पाया गया कि फर्जी अभ्यर्थी दिलीप कुमार द्वारा परीक्षार्थी प्रति पर अपना फोटो लगा रखा था। जिससे स्पष्ट ज्ञात हुआ कि परीक्षार्थी फर्जी है और दिलीप कुमार फर्जी प्रवेश पत्र प्रति लेकर परीक्षा कक्ष में परीक्षा देने पहुंच गया। प्रिंसिपल ने शिकायत में बताया कि फर्जी स्टूडेंट दिलीप कुमार ने पूछताछ के दौरान उन्हें बताया कि महेंद्र प्रजापत नाम के व्यक्ति द्वारा सुभाष चौधरी को परीक्षा देने के लिए उसे भिजवाया गया था। रामगंज थाना प्रभारी सुरजीत सिंह कहा कि मामले में प्रिंसिपल की शिकायत पर फर्जी अभ्यर्थी सहित तीन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
शादी होने के कारण, दूसरे को भेजा एग्जाम देने
सहायक उप निरीक्षक मनीराम ने बताया कि जांच में सामने आया कि स्टूडेंट सुभाष चौधरी की परीक्षा वाले दिन शादी थी। इसकी जानकारी उसने अपने दोस्त जीसीए कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट महेंद्र को दी थी। जिसके बाद महेंद्र के द्वारा 12वीं पास स्टूडेंट दिलीप को अपने दोस्त सुभाष के जरिए एग्जाम देने के लिए भेज दिया। इस दौरान फ्लाइंग टीम ने दिलीप को पकड़ लिया। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!