थानाधिकारी गोविंदराम बिश्नोई को दी विदाई
तारानगर . तारानगर पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश गोदारा की अध्यक्षता व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अशोक बूटालिया के मुख्यातिथ्य में तारानगर थाना परिसर में गुरूवार को तारानगर थानाधिकारी गोविन्द बिश्नोई के तारानगर से गंगानगर स्थानांतरण होने के उपलक्ष में विदाई सामारोह कार्यक्रम रखा गया जिसमें विभिन्न संगठनों, गणमान्य लोगों ने थानाधिकारी बिश्नोई का माला, साफा शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया। उपखंड अधिकारी सुभाष कुमार भड़िया, तहसीलदार कुलदीप कस्वां, विकास अधिकारी संत कुमार मीणा, मोहरसिंह ज्याणी, साहवा थानाधिकारी रामकरण सिद्दू, भालेरी साहवा थानाधिकारी शंकर भारी, चेयरमैन प्रतिनिधि मुंशी खाँ, वनपाल राजेंद्र सिंह, डॉक्टर देवीलाल जोशी, राकेश सांगवान, सुभाष सहारण, भागीरथ भामी आदि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। वक्ताओं ने कहा गोविंदराम बिश्नोई ने तारानगर में अपनी अलग छाप छोड़ी है। मुकदमा दर्ज करने की बजाय इन्होने विवादों का समझाइस कर निपटारा ही किया है। इन्होने हर इंसान के दिल में जगह बनाई है। वक्ताओं ने कहा थानाधिकारी तो बहुत तो बहुत आये लेकिन बिश्नोई ने अपने आप में एक अलग ही पहचान बनाई है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीएसपी ओमप्रकाश गोदारा ने कहा गोविन्दराम के होते मेरे को तारानगर में कोई चिंता नहीं थी। थानाधिकारी गोविंदराम ने कहा आप सब ने मेरे को बहुत प्यार दिया जिनको मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा, तारानगर व तारानगर की जनता मेरे दिल में हमेशा रहेगी। इस मोके पर एएसाई सुमेर मीणा, हैड कोंस्टेबल धर्मेंद्र मीणा, हुकमाराम, महेश मीणा, संदीप, ओमप्रकाश हुड्डा, महेन्द्र, बिरजेंद्र, शीशराम, अमरसिंह चारण, जसवंत स्वामी, जयचंद शर्मा, मनीराम व्यास, याकूब खाँ, हरिसिंह बेनिवाल, भगत सिंह भाकर, मनफुल बेद, नोरंगलाल धीनवाल, हरी इंदौरिया, कैलाश चाचान, राजवीर चौधरी, रामस्वरूप झाझड़िया, हनुमान कस्वां, बाबू हुसैन कुरैशी, मांगीलाल शर्मा, कुंदन सैनी, सुनील सैनी, वीर बहादुरसिंह, अनिल स्वामी, राधा कृष्ण सोनी, मानकचंद सैनी, राकेश शर्मा, संदीप राठौड़, विक्की भालेरी सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।