किसान संघ ने बारिश से फसल खराबे के सर्वे की मांग की
फलोदी . भारतीय किसान संघ ने गत दिनों हुई बेमौसम बारिश से रबी फसले के खराबे का सर्वे करवा कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार व्यास ने बताया कि फसल खराबे की गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजे दिलाने की मांग का ज्ञापन अत्तिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत को भेजा गया है। संघ द्वारा किसानों के खेतों में फसल खराबे व बारिश से नुकसान का सर्वे करवाने की मांग की गई है। इस दौरान भागीरथ. विश्नोई, मांगीलाल विश्नोई, नारायण भारती, भागीरथ विश्नोई, रहीम खान सहित विभिन्न गांवों से आये किसान नेताओं ने इए मांग का समर्थन किया और सर्वे की मांग की ।