Dark Mode
विद्युत कनेक्शन व ट्रन्सफार्मरो के लिए किसान परेशान

विद्युत कनेक्शन व ट्रन्सफार्मरो के लिए किसान परेशान

भुसावर . भुसावर उपखंड क्षेत्र में जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की मनमानी और लापरवाही के चलते विद्युत उपभोक्ता परेशान हो रहे है। किसानों को विद्युत विभाग की ओर से समय पर कनेशन नही हो रहे हैं तो किसी किसान को समय पर डीपी नही मिल रही है ।
विद्युत ट्रांसफार्मर नही मिलने से विद्युत  कनेक्शन चाहने वाले विद्युत उपभोक्ता सामान लेने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे है । गांव धवला निवासी लेखराज सिंह ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उनकी ओर से विद्युत विभाग में कृषि  कनेक्शन के लिए फाइल लगाई विद्युत विभाग की ओर से विद्युत कनेक्शन तो कर दिया  लेकिन आज विद्युत कनेक्शन चाहने वाले इस विद्युत उपभोक्ता लेखराज सिंह  को विद्युत ट्रांसफार्मर नही मिला है ।
उन्होंने बताया की विद्युत विभाग में उनकी फाइल क्रमांक 32 है वरिष्ठ सूची में होने के बाद भी आज तक कृषि कनेक्शन के लिए 25के वी का   विद्युत ट्रांसफार्मर  नही मिला है। इस विद्युत विभाग   में रिश्वत के चलते उनके पीछे वाली फाइलों किसानों की फाइलों  का कनेक्शन कर उनको विद्युत ट्रांसफार्मर दे दिया है ।
लेखराज सिंह ने बताया की कृषि कनेक्शन के लिए 25के बी का  विद्युत ट्रांसफार्मर लेने के लिए  बिजली निगम के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके है।
 उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से आयोजित हुए राहत मंहगाई शिविर में बिजली विभाग के अधिकारियों से 25 के वी कृषि  कनेक्शन   का विद्युत ट्रांसफार्मर मांग कर चुके है ।
लेकिन अभी तक 25के बी का विद्युत ट्रांसफार्मर नही मिला है। अधिशाषी अभियन्ता मोरध्वज शर्मा ने बताया कि स्टोर में वर्तमान में ट्रन्सफार्मरो का अभाव है, उपलब्ध होते ही उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जायेगी! 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!