अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सफाईकर्मी एवं नर्सिंग ऑफिसर को किया सम्मानित
टोंक। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रमुख आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रमुख सरोज बंसल द्वारा महिला सफाईकर्मी एवं महिला नर्सिग ऑफिसर को शॉल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि महिला सफाईकर्मियों एवं महिला नर्सिंग ऑफिसर को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपका योगदान बहुत महत्वपूर्ण हैं, जो देश को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाये रखने एवं आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आपकी सेवाऐं बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जो देश को विश्व गुरू बनाने का सपना है, उसमें महिला सफाईकर्मी व महिला नर्सिंग ऑफिसर का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य बीना जैन छामुनिया, भाजपा महिला मार्चा जिला संयोजक अंजली गुप्ता, जिला मंत्री ममता शर्मा, अखिल भारतीय वैश्य समाज महिला जिलाध्यक्ष स्नेहा बंम, अन्तर्राष्ट्रीय वैश्व सम्मेलन महिला जिलाध्यक्ष रेखा जाजू, श्री दिगम्बर जैन महासमिति महामंत्री रेखा जैन सहित श्री दिगम्बर जैन महासमिति टोंक की पदाधिकारीगण उपस्थित थे।