Dark Mode
जिला परिषद फलोदी के प्रथम एसीईओ नारायण सुथार ने पदभार सम्भाला

जिला परिषद फलोदी के प्रथम एसीईओ नारायण सुथार ने पदभार सम्भाला

फलोदी. नव सृजित जिला फलोदी में प्रशासनिक स्वीकृति के बाद विधिवत रूप से जिला परिषद फलोदी कार्यालय का शुभारम्भ हुआ। जिला परिषद फलोदी के प्रथम अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर श्री नारायण सुथार ( आर आर डी एस) ने समारोह पूर्वक पदभार गृहण किया। सहायक विकास अधिकारी प्रेम रतन दवे ने बताया कि जिला परिषद फलोदी वर्तमान में पंचायत समिति फलोदी परिसर में ही संचालित होगी। जिला परिषद के विधिवत शुभारम्भ व नारायण सुथार के एसीईओ  पद पर पदस्थापन पर प्रधान हाजी उमरदीन ,उप प्रधान केशू राम उदानी ,सरपंच मोहम्मद अली ननेउ  ,गनी खान विजय नगर ,भिखम चन्द  ,इनायत खान जुनेजो की ढाणी ,भँवराराम पंवार जागरिया, सहित समस्त पंचायत समिति सदस्यों व सरपंच गणों ,सहायक अभियन्ता कपिल दवे ,अतिरिक्त विकास अधिकारी पन्नालाल माली ,सहायक विकास अधिकारी ओम प्रकाश आशिया ,प्रेम रतन दवे ,सहायक प्रशासनिक अधिकारी कृष्णराज शर्मा ,गोपाल थानवी ,ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष राजेश निठारवाल , नन्द किशोर चौहान ,ललित कन्नौजिया ,महेश पुरोहित ,मनीष सुथार , लक्ष्मण आसदेव, ताहिर खान आदि ने खुशी जताई और शुभकामनाएं प्रेषित की। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!