Dark Mode
ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच एवं पूरक रेंडमाइजेशन सम्पन्न

ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच एवं पूरक रेंडमाइजेशन सम्पन्न

पाली। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी  एलएन मंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी रूम में ईवीएम मशीनों का प्रथम एवं पूरक रेंडमाइजेशन एवं आवंटन संपन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी एलएन मंत्री ने बताया कि पूर्व में विधानसभावार आवंटन के बाद तैयार मशीनों में से तकनीकी रूप से खराब मशीनों की एवज में नई मशीनों के आवंटन हेतु यह पूरक रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विधानसभावार मशीने आवंटित हुई।
 मंत्री ने बताया कि जिले में आवश्यकतानुसार कुल 2068 बीयू, 2068 सीयू, 2189 वीवीपेट मशीनें आवंटित हुई है। इस पूरक रेंडमाइजेशन के तहत 116-जैतारण विधानसभा क्षेत्र को 366 बीयू व सीयू तथा 387 वीवीपेट, 117-सोजत विधानसभा क्षेत्र को 300 बीयू व सीयू तथा 317 वीवीपेट, 118-पाली विधानसभा क्षेत्र को 314 बीयू व सीयू तथा 332 वीवीपेट, 119-मारवाड़ ज. विधानसभा क्षेत्र को 355 बीयू व सीयू तथा 375 वीवीपेट, 120-बाली विधानसभा क्षेत्र को 373 बीयू व सीयू तथा 394 वीवीपेट, 121-सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र को 360 बीयू व सीयू तथा 381 वीवीपेट मशीनें आवंटित हुई।

इस अवसर पर  मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राजेश गोयल, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि त्रिलोकराम चौधरी, रफीक चौहान तथा चुनाव शाखा के कार्मिक मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!