Dark Mode
शीतकालीन अवकाश के दौरान पांच दिवसीय इंटर्नशिप सम्पन्न

शीतकालीन अवकाश के दौरान पांच दिवसीय इंटर्नशिप सम्पन्न

जमवारामगढ़. शिक्षा विभाग ओर भारती फाऊण्डेन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित सत्य भारती क्वालिटी सपोर्ट कार्यक्रम के तहत नयी शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में शीतकालीन अवकाश के दौरान शनिवार को राजकीय विद्यालयो के विद्यार्थियों के साथ पांच दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भारती फाऊंडेशन के राजनारायण ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बासना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपवास एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बादियावाला के 50 विद्यार्थियों को बासना,हिरावाला एवं जमवारामगढ़ में ई-मित्र कियोस्क पर 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक पांच दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम में ई-मित्र का महत्व एवं आमजन को प्रदान की जाने वाली सेवाएं सरकारी विभागों के द्वारा लाभकारी योजनाएं के साथ-साथ ई-मित्र संचालक का चयन,योग्यता एवं पात्रता के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में इंटरशिप के दौरान पांच दिवसो में जानकारी प्रदान की गयी तथा विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप में अपनी एस एस ओ आईडी बनाना ओर उसका उपयोग करना सीखा। पांच दिवसीय इंटर्नशिप में भारती फाउण्डेशन से राजनारायण,ओम प्रकाश ओर मुकेश कुमार का विद्यार्थियों के सहयोग के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम में सहयोग रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!