Dark Mode
वनकर्मियों ने बेच खाई हरियाली

वनकर्मियों ने बेच खाई हरियाली

बीकानेर। एक ओर जहां राज्य सरकार वनीय इलाकों में हरियाली को बढ़ावा देने के लिये पौधारोपण पर करोड़ो रूपये खर्च कर रही है,वहीं वन विभाग के कर्मचारी अपनी जेबें भरने के लिये हरियाली को बेचने मेें जुटे है। इसके चलते खाजूवाला थाने में दो वन कर्मियों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मुकदमा खाजुवाला के वार्ड नं.23 निवासी अनिल कुमार ने दर्ज करवाया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि लखविन्द्र सिंह उर्फ लखा वनपाल कर्मी रेंज वेरियांवाली व अनिल बिश्नोई वनपाल कर्मी रेंज बेरियांवाली ने सरकारी पद पर रहते हुए वन विभाग की भूमि से हरे पेड़ो की लकडिय़ा कटवाकर उससे रुपए हड़प लिये। परिवादी ने घटना चार 4 बीजीएम की बताई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!