महंगाई राहत कैंप के नाम पर आम जन के साथ छलावा
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शिवगंज के कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन मल राठी ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान की आम जनता के साथ महंगाई राहत के कैंप के नाम पर जो छलावा किया जा रहा है उस पर कड़ा एतराज जताया साथ ही कहा कि स्थानीय नगर पालिका में नियमित कार्य ठप हो गए और नगर पालिका प्रशासन महंगाई राहत कैंप के नाम पर महज खानापूर्ति करने में व्यस्त है और बुजुर्ग, महिलाओं, नौजवान दैनिक कार्य को छोड़कर राहत कैंप की तरफ जा रहे हैं जिससे भयंकर निराशा का माहौल बना हुआ है ऐसे में इस सरकार के कृत्य की घोर निंदा करते हुए कहा कि सरकार अपने पास उपलब्ध सभी डाटा के अनुरूप आमजन को राहत देवे व हमेशा की तरह बजट घोषणाओं को लागू करने के निर्देश देवें जिससे राजस्थान वासियों को आपकी सरकार की नियत समझ में आ सके और दैनिक रोजमर्रा के आय के साधन को छोड़कर कैंपों में जाकर भीड़ से बचा जाए और अगर कुछ करना ही है तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पिछले 5 वर्षों में की गई बजट घोषणाओं को लागू कर राजस्थान की आम जनता को राहत प्रदान करे