लायंस क्लब द्वारा निशुल्क 10 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ हुआ
सुमेरपुर। लायंस क्लब शिवगंज सुमेरपुर द्वारा 10 दिवसीय विशाल निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को किया गया।शुभारंभ श्रीपाल नगर के मस्ती की पाठशाला की निर्देशिका भावना पारीख एवं लायंस क्लब शिवगंज सुमेरपुर अध्यक्ष संगीता जैन द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण में अभी तक 90 महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। वरिष्ठ माइक्रो कैबिनेट अधिकारी लायन अनिल जैन ने कहा कि निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आत्मनिर्भर होने के लिए महिलाओं के बीच कौशल विकास की आवश्यकता है, इसको देखते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में सिलाई की बारीकियां सिखाई जाएंगी हमारा उद्देश्य यही है कि महिलाएं स्वावलंबी बने एवं इस प्रशिक्षण से स्वयं को आजीविका प्रदान कर सके।वही शिविर प्रभारी एवं मस्ती की पाठशाला निर्देशिका भावना पारीख ने कहा कि कच्ची बस्ती की महिलाओं को यह प्रशिक्षण देकर आत्म संतोष की प्राप्ति हो रही है और यह प्रशिक्षण महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। अध्यक्ष संगीता जैन ने बताया कि महिलाओं के उत्थान हेतु प्रतिदिन नई-नई गतिविधियां करवाई जा रही है जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित टीचरों द्वारा सिलाई करना, डिजाइनर ड्रेस तैयार करना एवं इसके अलावा उन्हें व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। इस अवसर पर कॉलोनी की प्रशिक्षित महिलाएं स्वयँ रुचि लेकर हर संभव सेवा दे रही है। कार्यक्रम की जानकारी क्लब सचिव माधव दवे द्वारा दी गई। इस मौके पर कई महिलाओं ने भाग लेकर क्लब द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर को सराहनीय बताया।