Dark Mode
निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का हुआ आयोजन

निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का हुआ आयोजन

  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं रोटरी क्लब के तत्वावधान में हुआ आयोजन

  • संभागीय आयुक्त डॉ. आरुषि मलिक के निर्देश पर हुआ शिविर का आयोजन

जयपुर। संभागीय आयुक्त डॉ. आरुषि मलिक के निर्देश पर जयपुर के रोटरी क्लब परिसर में सोमवार को निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में चयनितों को कृत्रिम हाथ का वितरण किया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक बी.पी. चंदेल ने बताया कि कोहनी से नीचे कटे हाथ वाले महिलाओं, पुरुषों, बच्चों को अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा निर्मित कृत्रिम हाथ का निःशुल्क वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि यह हाथ लगाने एवं निकालने में अत्यंत सहज एवं सरल मजबूत टिकाऊ, एवं बहुउपयोगी है। इसकी तीन उंगलियां स्थाई हैं एवं दो उंगलियां हिलाई जा सकती है। इसको लगाकर साइकिल चलाना, लिखना एवं अन्य घरेलू कार्य किये जा सकते हैं। इसका वजन लगभग 400 ग्राम है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!