Dark Mode
निशुल्क मंत्रोषधि सुवर्ण प्राशन संस्कार

निशुल्क मंत्रोषधि सुवर्ण प्राशन संस्कार

मेड़ता  | नौनिहालों की रोग प्रतिरोधक क्षमता शारीरिक विकास मानसिक दक्षता बढाने के लिए पुष्य नक्षत्र पर मंत्रोषधि अभिमन्त्रित सुवर्ण प्राशन संस्कार   21 जून को पुष्य नक्षत्र पर निशुल्क आयोजित किया जा रहा है |
आरोग्यम क्लीनिक मेड़ता के डाक्टर हिमान्शु उपाध्याय एवं हिमेश उपाध्याय द्वारा पुष्य नक्षत्र पर बुधवार को भंवाल वालों के नोहरे के सामने महेश्वरी सेवा सदन के पास प्रातः 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक निशुल्क सुवर्ण प्राशन करवाया जायेगा |
डाक्टर हिमान्शु उपाध्याय ने बताया कि उक्त दवा स्वर्ण भस्म नवरत्न ब्राह्मी वचा शंखपुष्पी एवं शहद के उतम संयोजन से पुष्य नक्षत्र पर मन्त्रों से अभिमन्त्रित करके बनाई जाती है |
इससे बच्चों की रोग प्रतिकारक शक्ति बढती है पाचन तंत्र अच्छा होता है दिमागी रुप से तेजस्वी और चतुर बनते हैं संक्रमण से बचाव होता है शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है याददाश्त बढती है गुस्सा और चिड़चिड़ापन दूर करती है |
डाक्टर हिमेश उपाध्याय ने कहा कि  0 से 15 वर्ष तक के बच्चों को दवा की खुराक पिलाई जायेगी |
इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों को यथा सम्भव निराहार खुराक पिलावें जिससे ज्यादा प्रभावी रहे |

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!