महिला व बालिकाओं को निशुल्क नर्सिंग कोर्स आवेदन 15 मार्च तक
बारां. राज्य सरकार के राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम द्वारा संचालित इंदिरा महिला शक्ति-कौशल सामर्थ्य योजना में निशुल्क नर्सिंग का कोर्स कराया जा रहा है।केन्द्र प्रबंधक सिद्धार्थ टेल्यानी ने बताया कि यह प्रशिक्षण महिला व बालिकाओं को निशुल्क कराया जा रहा है यह कोर्स 6 माह 15 दिन का होगा जिसमें नर्सिंग, कम्प्यूटर, व्यक्तिगत विकास, इंग्लिस स्पोकन सिखाया जाएगा। कोर्स करने के बाद जॉब ऑफर भी उपलब्ध करायी जावेगी। इस कोर्स में आवेदन करने के लिए 10वीं पास, 18 से 45 वर्ष, मूल व जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, 6 फोटो होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए हमारे हेल्प लाईन 9587110690 पर सम्पर्क कर सकते है।