सोभासरिया में फ्रेशर्स पार्टी फ्रेश फेसेज़ का आयोजन
सीकर। सोभासरिया कॉलेज में खिलखिलाते चेहरे और बेहतरीन भविष्य की कामना के साथ कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी फ्रेश फेसेज़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पारम्परिक रूप से सरस्वती व गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ। सोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूषंस के प्राचार्य डॉ एल सोलंकी, रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, डिग्री कॉलेज प्राचार्या डॉ हर्षिता गर्ग और उप प्राचार्य डॉ महेश शर्मा व डॉ राजेश गौड ने दीप प्रज्वलित करते हुए की सभी नए विद्यार्थियों का संस्थान में स्वागत किया। डॉ सोलंकी ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ गर्ग ने विद्यार्थियों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, सोलो सांग, ड्रामा आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में नए विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायक मंडल ने कला वर्ग से मिस्टर फ्रेशर ब्रेंडेन क्रिस्टी एवं मिस फ्रेशर संजना, वाणिज्य वर्ग से मिस्टर फ्रेशर पीयूष पारीक और मिस फ्रेशर स्नेहा, विज्ञान वर्ग मिस्टर फ्रेशर विकास कुमावत और मिस फ्रेशर पायल कुमावत को चुना। कार्यक्रम के अंत मे निशांत माथुर ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्रुप व समस्त डिग्री कॉलेज के व्यख्याता मौजूद रहे ।