Dark Mode
हर्षोल्लास से मनाई गणेश चतुर्थी गणेश मंदिर में हुई महाआरती

हर्षोल्लास से मनाई गणेश चतुर्थी गणेश मंदिर में हुई महाआरती

सीकर। अंचल में आज गणेश चतुर्थी बड़े ही हर्षोल्लास आस्था उल्लास के इस पर्व को से मनाई गणेश चतुर्थी। शहर के फतेहपुरी गेट स्थित गणेश जी के मंदिर में आज हजारों श्रद्धालुओ ने भगवान गणेश के दर्शन कर देश और प्रदेश की मनोकामनाएं मांगी। आज भगवान गणेश का विशेष शृंगार किया गया । महा आरती का आयोजन में हजारों भक्तों ने भाग लिया । महंत सीताराम पुजारी ने बताया की मंगलवार को दोपहर 12:05 पर जन्मोत्सव महाआरती की दर्शन करने वालो का मेला लगा। शाम को मंदिर परिसर से शोभायात्रा जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुन: सुभाष चौक पहुंचेगी। रात्रि में विशाल जागरण का आयोजन जिसमें शेखावाटी के प्रसिद्ध संतो व कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां। पुजारी ने बताया कि भगवान गणेश गणेश चतुर्थी पर आज अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन रात को 10:00 बजे तक गणेश जी के दर्शन किये । लड्डुओं 1008 का भी भगवान को भोग लगाया छप्पन भोग भी लगाए गए भगवान गणेश का सिंजारा मया मनाया । इतिहास के मुताबिक राव राजा देवी सिंह ने विजय प्राप्त करने के लिए इस मूर्ति की पूजा आराधना कर स्थापित की थी तब से फतेहपुरी गेट में मूर्ति स्थापित हर भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। गणेश चतुर्थी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब सीकर में गणेश चतुर्थी मनाया जा रहा है आज से रिद्धि सिद्धि के प्रात: वी देव विधि देव गणेश जी घर-घर में पूजा की जा रही है जयदेव जय मंगलमूर्ति के जयघोष के साथ आज गणेश उत्सव शुरू हो चुका है । सिद्ध पीठ श्री फतेह बालाजी धाम पुराना दूजोद गेट में मंगलवार को गणेश चतुर्थी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया की भागवताचार्य पंडित रामावतार मिश्र के सानिध्य में भगवान गणेश जी का अभिषेक पूजन, आरती,श्रृंगार किया गया। मोदक की झांकी सजाई गई। भगवान को नवीन पोशाक धारण करवा कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। शहर के धण्टाधर के पास आर्दश विधा मन्दिर स्कूल में आज गणेश चतुर्थी की खास धूम देखने को मिल रही है। गणेश महोत्सव 5 दिवसीय की शुरुआत हो गई है। प्रभु इसी अलंकृत रूप में अगले 5 दिनों तक भक्तों को दिखाई देंगे। नवीन बुटोलिया ने बताया कि आज से शुरू हुए गणेश चतुर्थी के पहले दिन धण्टाधर के पास में उत्सव आगामी 5 दिनों तक शहर में उत्साह और त्योहार का माहौल जारी रहेगा। 5 दिनों तक चलने वाले महोत्सव में मोदक का महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है, जिन्हें भक्तों को दर्शन के बाद प्रदान किया जाएगा। पहले लोगों को दर्शन कतार में लगकर इंतजार करना पड़ता था, मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। इसके साथ रंगलाइटिंग भी लगाई गई है। श्री गणेश का अलग-अलग श्रृंगार होगा। फूल बंगला भी सजाया गया है। दश दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुवात चाँद पोल गेट के बाहर वैद्य भवानी शंकर जोशी मार्ग आमली रोड़ पर स्थिति मातृ कृपा सदन में जोशी परिवार द्वारा आयोजित दश दिवसीय गणेश महोत्सव की मूर्ति स्थापना के साथ शुरुआत हुई । मुख्य यजमान वैद्य मधुसूदन जोशी सपत्नीक,परिवार व ईस्ट मित्रो सहित कल्याण मन्दिर से बेंडवादकों व डीजे के साथ नाचते गाते गणेश मूर्ति मातृ कृपा सदन लाई गई वहां विद्ववान पंडितो द्वारा पूजा अर्चना के साथ मूर्ति स्थापना की गई प्रति दिवस पूजा अर्चना आरती विशेष श्रगार मंगलगीत भजनकीर्तन आदि अनेक कार्यक्रम होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!