तिजारा मोनी बाबा गौशाला में गौअष्टमी महोत्सव आज मनाया जाएगा
तिजारा. 108 श्री मोनी बाबा गौशाला सूरजमुखी रोड तिजारा में को अष्टमी महोत्सव आज मनाया जाएगा महामंत्री प्रदीप कुमार (डब्बू )ने बताया की की तिजारा में पहली बार गौ अष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है यह दिन भगवान श्री कृष्ण और गायों को समर्पित है इस दिन गायों को उनके बछड़ों के साथ पूजा अर्चना करने की परंपरा है कार्यक्रम प्रातः 8:15 बजे हवन पूजन 9:15 बजे गौ माता की पूजा अर्चना व आरती 9:30 बजे होगी सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से अनुरोध है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं।