Dark Mode
वीर तेजाजी व बासग बाबा धाम समिति रामपुरा की साधारण सभा की बैठक सम्मन्न

वीर तेजाजी व बासग बाबा धाम समिति रामपुरा की साधारण सभा की बैठक सम्मन्न

नसीराबाद . रविवार को रामपुरा तेजाजी धाम पर वीर तेजाजी व बासक बाबा धाम समिति रामपुरा की साधारण की बैठक धाम समिति के अध्यक्ष चत्तर सिंह राठौड़ की अध्यक्षता व गादीपति संरक्ष्क रतन लाल प्रजापत के सानिध्य में संम्पन्न हुई जिसमे गत बैठक में लिए गए प्रस्तावो की किर्यान्वति का अनुमोदन किया गया ! बैठक में विधायक कोष से स्वीकृत खुला बरामदा, मंदिर निर्माण में गति लाने, भगवान् विष्णु सहित सय्या, लक्ष्मी जी व शेष नाग की मूर्ति के निर्माण कराने सहित मेला ग्राउंड के विकास हेतु विभिन्न प्रस्ताव लिए गए ! इस मौके पर धाम के उपाध्यक्ष व पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़, सचिव नन्द लाल शर्मा , कोषाध्यक्ष क्रिशनगोपाल अग्रवाल, सोहन लाल उदेनिया, समाज सेवी हगामी लाल माली, हेमंत प्रजापति, सत्यनारायण सोनी, मोहन लाल शर्मा, राजेश टाक, गोपाल मारवाड़ा, सहित सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे !

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!