सामान्य पर्यवेक्षक ने किया मतदान केन्द्र सुनकई का निरीक्षण
धौलपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के अन्तर्गत करौली-धौलपुर के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. एम हरि जवाहरलाल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुनकई स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्र पर आधारभूत सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, रैम्प, गेट, बाउंड्रीवॉल सहित सभी व्यवस्था करवाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से मतदान के बारे में बात की एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि सभी लोग अपना मत बिना किसी भय अथवा परेशानी के दे सकें।