सुमेरपुर ब्लॉक में चश्मा वितरण आज
सुमेरपुर। जिला कलेक्टर की पहल पर चलाए जा रहे स्वच्छ विद्यालय - स्वस्थ विद्यालय अभियान के अंतर्गत " नेत्र ज्योति" प्रकल्प के तहत सुमेरपुर ब्लॉक के 300 बालक और बालिकाओं को चश्मा वितरण कार्यक्रम आज शनिवार दोपहर-12:15 बजे लक्ष्मी भवन तखतगढ़ में जिला कलेक्टर नमित मेहता के सान्निध्य में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी सुमेरपुर ,विकास अधिकारी, तहसीलदार , मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पाली , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी , अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित सभी अधिकारीगण मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि अभियान के तहत इससे पूर्व रोहट में 338, रानी में 245, देसूरी में 300 ,सोजत में 289 मारवाड़ जंक्शन में 145 व जैतारण में 300 चश्मों का वितरण हो चुका है ।