Dark Mode
श्री गोपाल गौशाला में गोपाष्टमी मेला 20 नवंबर को

श्री गोपाल गौशाला में गोपाष्टमी मेला 20 नवंबर को

झुंझुनू । श्री गोपाल गौशाला झुंझुनू में गोपाष्टमी पर्व पर 20 नवंबर को गोपाष्टमी मेला श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित होगा। जानकारी देते हुए श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं सचिव नेमी अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक आनन्द टीबड़ा, विपिन राणासरिया एवं श्रीमती सपना राणासरिया के संयोजन में प्रात 5:00 बजे से सामूहिक हवन के साथ गोपाष्टमी मेले का आगाज होगा जिसके प्रायोजक चंडी प्रसाद टीबड़ा एवं रमाकांत तुलस्यान है। इस दिवस पर प्रातः से ही शहर के गौ भक्त परिवार गौ पूजन के लिए सादर आमंत्रित है। इस अवसर पर गौशाला परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट के साथ सजाया गया है।
जानकारी देते हुए गौशाला कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान एवं पीआरओ डॉ.डी.एन.तुलस्यान ने बताया कि गौशाला परिसर में दोपहर 3:00 बजे रंगोली एवं अपराहन 5:00 बजे दीपोत्सव का आयोजन होगा, सायंकाल 6:00 बजे गौ माता की महाआरती के पश्चात बंटी तिलकधारी एण्ड पार्टी दिल्ली द्वारा नृत्य नाटिका का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति गोपाष्टमी मेले में इच्छुक गौ भक्त परिवार अपनी इच्छा अनुसार गाय रसोई, मीठा सवामण दलिया, तुलादान, गौदान, हरा चारा, गुड़, हरी सब्जी, गेहूं के आटे की रोटिया इत्यादि के लिए निर्धारित राशि गौशाला को दान करके पुण्य के भागी बन सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!