Dark Mode
ग्रेजुएशन सेरेमनी का हुआ आयोजन

ग्रेजुएशन सेरेमनी का हुआ आयोजन

 

सीकर,मुहम्मद सादिक। विद्या भारती पब्लिक स्कूल, तोदी नगर सीकर में शनिवार को प्री-प्राइमरी के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई।

कॉर्डिनेटर अजयपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेजुएशन सेरेमनी में प्री-प्राइमरी वर्ग के लिए आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की वार्षिक गतिविधियों के मूल्यांकन के आधार पर उन्हें प्रोन्नति प्रदान की गई। इस शृंखला में प्रेप क्लास के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें प्री-प्राइमरी वर्ग को उत्तीर्ण कर कक्षा प्रथम में उनके प्रवेश हेतु शुभकामनायें दी गयी। विभिन्न वर्ग में बच्चों को उनकी वार्षिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं कक्षा 1 से 8, 9वीं एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई।

संस्था निदेशक डॉ. बलवन्तसिंह चिराना ने विद्यार्थियों को वर्ष भर की मेहनत से प्राप्त इस सफलता के लिए शुभकामनाऐं देते हुए प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। डॉ. चिराना ने पधारे हुए अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके लाडलों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में प्रशासक श्रीमती धीरज कँवर एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

---------------------

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!