Dark Mode
ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

परिवादियों को दी हाथों-हाथ राहत

 

अजमेर । जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचातय स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को आयोजित हुई। इसमें 403 परिवादियों को मौके पर ही राहत प्रदान की गई।

जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई प्रथम गुरूवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित हुई। जिले में जनसुनवाई के दौरान 1506 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें से 403 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उपखण्ड अजमेर में 84, ब्यावर में 30, किशनगढ़ में 6, केकड़ी में 16, नसीराबाद 11, मसूदा में 27, भिनाय में 57, सरवाड़ में 88, पीसांगन में 29, रूपनगढ़ में 15, पुष्कर में 3, टॉडगढ़ में 2 तथा सावर में 20 प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!