Dark Mode
हरियाणा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का झुँझुनू में किया सम्मान

हरियाणा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का झुँझुनू में किया सम्मान

 
झुंझुनूं । हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजलि मिश्रा के झुँझुनू में दो दिवसीय प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस में  महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सरोज स्योरान की अगुवाई में मिश्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अंजलि मिश्रा का भाजपा महिला मोर्चा कि नगर मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी के नेतृत्व में चुनड़ी ओढ़ा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योरान, महामंत्री मंजू चौहान, जिला उपाध्यक्ष ममता शर्मा, भंवरी शेखावत, रेखा जेवरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधा पवार, अनीता जांगिड़, विनोद कँवर सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही। इसी क्रम में भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अगुवाई में झुँझुनू प्रवास पर पधारी हरियाणा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजलि मिश्रा का भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौक़े पर नगर महामंत्री रवि लाम्बा, विनोद चौहान, सुरेंद्र सिंह छावसरी आदि उपस्थित रहे। मिश्रा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के सौवें संस्करण के उपलक्ष पर भाजपा द्वारा खेतड़ी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!