भाजपा की प्रचण्ड जीत के बाद बहरोड़ में किया हवन-यज्ञ
बहरोड़। राजस्थान में भाजपा की प्रचण्ड जीत और बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी डा. जसवन्त यादव तथा तिजारा विधानसभा क्षेत्र से महंत बालक नाथ योगी के जीतने के बाद आज बुधवार सुबह सवा 10 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर बहरोड़ पर हवन-यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट बस्तीराम यादव, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता औम यादव व मण्डल अध्यक्ष संजय मीर, उमेश यादव, जितेंद्र यादव राजाराम यादव, लोकेश यादव, निशांत यादव, के के यादव, मुकेश यादव, हेमंत, नरेन्द्र नैनावत सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हवन-यज्ञ में आहुति देकर भगवान पंचमुखी हनुमान जी से क्षेत्र में सुख शान्ति सहित महंत बालकनाथ योगी को मुख्यमंत्री बनाने और डा. जसवन्त यादव को कैबिनेट में जगह मिलने की कामना की। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी और काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।