Dark Mode
Arunachal में छह लाख रुपये की हेरोइन जब्त, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Arunachal में छह लाख रुपये की हेरोइन जब्त, तीन महिलाएं गिरफ्तार

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से छह लाख रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए लोंगडिंग के पुलिस उपाधीक्षक बी तांगजांग के साथ एक टीम को पुमाओ-लोंगडिंग त्रि-जंक्शन के पास तैनात किया गया। टीम ने शनिवार को तीन मादक पदार्थ तस्करों के पास से 197.6 ग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ लोंगडिंग पुलिस थाने में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!