सृजन मानव शिक्षा व कल्याण संस्थान में मनाया होली महोत्सव
सृजन मानव शिक्षा व कल्याण संस्थान उम्मेदनगर के तत्वाधान में मरुधरा पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय व विशेष शिक्षा के विद्यार्थियों द्वारा होली का महोत्सव मनाया गया !.जिसमें सभी विद्यार्थियों द्वारा गुलाल से होली खेली गई। संस्थान के सचिव रामनिवास मंडा ने बताया की रंगों का त्योहार होली आपसी प्रेम व भाईचारे का प्रतीक है! मरुधरा स्कूल की प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने बताया कि होली से पहले आज अंतिम कार्य दिवस पर संस्थान के समस्त स्टाफ़ व विशेष शिक्षा के विद्यार्थियों द्वारा गुलाल से होली खेली गई !
व्यवस्थापक गजेंद्र चौधरी ने बताया कि इस बार हम सभी को बिना पानी की होली खेलनी है , जिससे कि पानी का दुरुपयोग ना हो तथा विशेष शिक्षा के विशेष विद्यार्थियों द्वारा होली खेलने में काफ़ी उत्साह दिखाई दिया ! इस अवसर पर स्टाफ़ साथी महेश बारासा,गोरधन जाखड,भरत,सुनील तंवर,हरदेव डूडी,गणेश सोनी,मोतीलाल,रेणु,सपना,दीपा व विशेष शिक्षा के अनीता,लीला भाखर,कविता,चंदू,मैना ने सभी विद्यार्थियों को गुलाल का तिलक लगा कर होली महोत्सव की शुरुवात की तथा अंत में उपप्रधानाचार्य प्रेमसुख सुथार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया!