Dark Mode
तलवंडी विकास समिति की ओर से गोकास्ट से किया होली का दहन

तलवंडी विकास समिति की ओर से गोकास्ट से किया होली का दहन

कोटा। तलवंडी विकास समिति की ओर से चंद्रशेखर आजाद पार्क में गोकास्ट से होली का दहन किया गया। लवंडी विकास समिति के अध्यक्ष कोमल सिसोदिया व सचिव मनीष जैन ने बताया कि गॉयम परिवार के सहयोग से होली का दहन किया गया। समिति के संस्थापक सचिव एवं टैक्स बार एसोसिएशन कोटा के अध्यक्ष बी.सी.बाबेल ने बताया कि शहरवासियों को इससे प्रेरणा लेकर अधिक से अधिक गोकास्ट का उपयोग करना चाहिए ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। लायंस क्लब इंटरनेशनल की जोन चेयरपर्सन सुधा बाबेल ने बताया कि गोकास्ट से होली दहन करना स्वच्छ वातावरण एवं आने वाली पीढिय़ों को संस्कृति से जुड़ा रखने के लिए प्रेरित करेगा। अनुमानत: एक स्थान पर दो से तीन क्विंटल लकड़ी जलाई जाती है। कुछ जगहों पर इसके लिए हरे-भरे पेड़ भी काट दिए जाते हैं, जबकि इन्हें तैयार होने में सालों लग जाते हैं। पर्यावरण को इसका बड़ा नुकसान है। ऑक्सीजन के बड़े स्त्रोत तो खत्म होते ही हैं, लकड़ी जलाने पर इसके धुएं से निकलती कार्बन मोनोआक्साइड, कार्बन डाइआक्साइड, सल्फर नाइट्रेट एवं नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी गैसें स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए लकड़ी की गोकास्ट से ही होलिका दहन करना चाहिए। कार्यक्रम में 300 से अधिक लोग शामिल हुए। इस मौके पर गिरीश पारेख, सुनील, ओपी गुप्ता, बीके गर्ग, कृष्ण अवतार गुप्ता, विकास सैनी,धीरज शर्मा, धीरेंद्र शर्मा व जिनेंद्र आदि सदस्य उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!