प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
रतनगढ़ । श्री दुर्गा प्रसाद धानुका बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष मदनलाल कम्मा, व्यवस्थापक ओमप्रकाश पुजारी तथा बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार महर्षि उपस्थित थे। विद्यालय के कक्षा-8 बोर्ड में सभी विषयों में ए ग्रेड प्राप्त करने वाली बहिनों को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर अनामिका तिवाड़ी, निधि कटारिया, हिमांशी चौधरी, अंकिता शर्मा, अंशिका प्रजापत, चित्रा शर्मा, दीपिका, हेमलता प्रजापत, लक्षिता प्रजापत, लक्ष्मी महर्षि, मोनिका चाहर, साक्षी शेखावत और यशस्वी शर्मा उपस्थित थी। कार्यक्रम में पधारे हुए सभी बहिनों और अभिभावको को मिठाई खिलाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण स्वामी व समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।