Dark Mode
त्रिविध बौद्ध पूर्णिमा आयोजित कर प्रतिभाओं का किया सम्मान -मनोहर मोरदिया

त्रिविध बौद्ध पूर्णिमा आयोजित कर प्रतिभाओं का किया सम्मान -मनोहर मोरदिया

सीकर । मोहल्ला कारीगरांन स्थित श्री देबुराम स्मृति संस्थान द्वारा बुद्ध विहार प्राचीन काल भैरव मन्दिर में सांगलिया पीठ कृष्ण दास जी महाराज के सान्निध्य में त्रिविध बौद्ध बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम संस्थान के संयोजक मनोहर मोरदिया  के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बुद्ध चित्र समकक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में बाल कृष्ण मैत्रेई, सहायक निदेशक जनसंपर्क पुरण मल ने गौतम बुद्ध कि जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया, वहीं साहित्य कार भंवर लाल महरिया भंवरों की प्रकाशित आ माटी अणमोल पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यरत इन 5 विभुतियों का माल्यार्पण, साफ़ा, बौद्ध प्रतिक चिन्ह देकर इनका सम्मान किया गया। पदोन्नति होने पर सहायक निदेशक जनसंपर्क पुरण मल, सामाजिक कार्यकर्ता समाज सेवी विनोद नायक, बाल कल्याण समिति सदस्य बिहारी लाल बालाण, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य सोनम वर्मा, साहित्य कार कवि भंवर लाल, का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बुद्ध पूर्णिमा पर खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अधिवक्ता चुन्नी लाल सैनी, विजेन्द्र मोरदिया, बलवीर सिंह झीगर, भागीरथ सैनी, दयानंद कुलदीप, संजय मोरदिया, दिव्या सैनी, ताराचंद पचार, डुंगाराम, सहित महिला, पुरुष, एवं प्रबुद्ध जन नागरिक उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!