होनहार छात्राओं का सम्मान
सूरजगढ। कस्बे के श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में नेशनल-मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप में चयनित छात्राओं व अभिभावकों का एस. एम.सी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्मान किया गया। संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली छात्राओं व उनके अभिभावकों का माला पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर एस. एम.सी. अध्यक्ष अग्रवाल ने छात्राओं को नगद पारितोषिक देकर उत्साहवर्द्धन किया। शिक्षक अनिल शर्मा अनमोल ने बताया कि छात्रा इशिता शर्मा ने 34 वीं, हिमांशु ने 36 वीं, लक्षिता शर्मा ने 46 वीं व कंचन ने 49 वीं राज्य रेंक प्राप्त की है। इन चारों छात्राओं को 12वीं की पढ़ाई तक प्रत्येक वर्ष 12 हजार की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।वाइस प्रिंसिपल मंजू ठोलिया ने अन्य छात्राओं को प्रेरणा लेने का आह्वान किया तथा आए हुए अभिभावकों का आभार प्रदर्शित किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित छात्राएं उपस्थित रही।