Dark Mode
नागणेची माता धाम के लिए पैदल यात्रा को लेकर विशाल भजन संध्या आज

नागणेची माता धाम के लिए पैदल यात्रा को लेकर विशाल भजन संध्या आज

पीपाड़ शहर . ग्रामीण क्षेत्र सुखदेव नगर बुड़छा मे कुलदेवी नागणेची माता धाम के लिए पैदल यात्रा मंगलवार सुबह 10 बजे रवाना होगी तथा धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीण भक्तों में उत्साह नजर आ रहा है।वही पैदल यात्रा को लेकर सोमवार रात्रि समय विशाल भजन संध्या एक शाम नागणेची माता के नाम आयोजित होगी आयोजन समिति के युवा महेन्द्र धेड़ू ने बताया कि सोमवार रात्रि समय आयोजित होने वाली भजन संध्या मे क्षेत्रीय कलाकारों व संतों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी तथा अल सुबह आरती के साथ भजन संध्या का समापन होगा पश्चात मंगलवार सुबह 10 बजे साधक थानाराम धेड़ू के साथ ग्रामीण श्रद्धालुओं द्वारा सुखदेवदास महाराज के मंदिर  में विशेष पूजा अर्चना करने के साथही ध्वजा के साथ डिजे पर नाचते सेकड़ो माता के भक्तगण पैदल यात्रा में रवाना होगे पैदल यात्रा सुखदेवदास महाराज मन्दिर परिसर से रवाना होकर नागेणची माता के मन्दिर जाकर ध्वजा कार्यक्रम के साथ सम्पन्न होगी इस अवसर पर धेड़ू परिवार सुखदेव नगर बुड़छा की ओर से प्रसादी का आयोजन किया जाएगा जिसमें भारी संख्या  ग्रामीण श्रद्धालुगण प्रसादी ग्रहण करेंगे धार्मिक आयोजन के सफल आयोजन को लेकर साधक थानाराम धेड़ू के सानिध्य में ही चर्चा की गई इस दोरान आयोजन समिति के सदस्य महेंद्र धेड़ू सुखाराम अमरसिंह रामलाल शिक्षक दुर्गाराम शिक्षक रामलाल नेनाराम रामरख रामदेव विक्रम सिंह सहित अन्य भक्तगण उपस्थित थे उधर आयोजन समिति की ओर से ग्रामीण भक्तो से धार्मिक आयोजन मे शरीक होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की गई है। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!