लायंस क्लब की ओर से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर हुआ आयोजित
कांग्रेसी नेता इरफान चौधरी सदस्य वफ्फ विकास परिषद राजस्थान सरकार ने भी रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किए
मकराना. रक्तदान के लिए जनजागृति लाने का काम कर रहे जीवनदाता ब्लड ग्रुप के संयोजक महावीर पारीक के जन्मदिवस पर लॉयन्स क्लब की ओर से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेसी नेता इरफान अली चौधरी सदस्य वफ्फ विकास परिषद राजस्थान सरकार ने कहा रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और सभी दानों में सर्वश्रेष्ठ हैं क्योंकि यह किसी जरूरतमंद का जीवन बचाता है। भगवान ने स्वस्थ शरीर दिया है तो रक्तदान अवश्य करें। इससे बड़ा कोई दान नहीं है। एक यूनिट रक्त से दो जिंदगियां बचाई जा सकती है।
कांग्रेसी नेता इरफान चौधरी ने भी रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किए।
आपको बता दें कि 507 यूनिट रक्तदान महादान हुआ है । शिविर में मकराना ब्लड बैंक सहित अजमेर व जयपुर के ब्लड बैंकों की टीमों ने रक्तदाताओं से रक्त का संग्रहण किया।
इसी दौरान मुख्य अतिथि विधायक रूपाराम मुरावतिया व लॉयन्स क्लब मकराना के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मुरावतिया ने बताया कि महावीर पारीक ने रक्तदान की दिशा में भारी क्रांति जगाई है। उनके माध्यम से 11500 से अधिक जिंदगियां बचाने का काम कर मानव सेवा का उत्कृष्ठ उदाहरण पेश किया है। पारीक ने रक्तदान जैसे सेवा कार्य के माध्यम से देशभर में अपनी पहचान बनाई है। जिसके चलते उनसे जुड़े लोग हर वर्ष उनके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं। शिविर में उपखण्ड अधिकारी जेपी बैरवा, पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह शेखावत, थानाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, पंचायत समिति प्रधान सुमिता भींचर, पूर्व उपप्रधान ओंकार सिंह, विजय सिंह राजपुरोहित, घासीराम भाकर, हीरा, हमजा चौधरी, अब्दुल रफीक गैसावत वाइट हाउस, खालिक गैसावत, श्याम सुंदर मंत्री, पार्षद मनोज कुमार खत्ती, दिनेश गीला, घनश्याम सोनी, सरपंच महावीर कुंकना, विक्रम मातवा, चेलाराम मुरावतिया, गीता सोलंकी सहित अनेक लोग मौजूद थे।