Dark Mode
दीपावली त्यौहार पर बढ़े अवैध धंधे: पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही

दीपावली त्यौहार पर बढ़े अवैध धंधे: पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही

गजसिहपुर. दीपावली त्यौहार नजदीक आते ही कस्बे में अवैध धंधे जोरों पर शुरू हो गये है। दीपावली पर न केवल जुए के अड्डे शुरू हुए बल्कि पर्ची सट्टा, क्रिकेट सट्टा, मेडिकेटेड नशा आम हो गया है। यहां तक कि आसपास कस्बों से यहां आकर भी लोग अवैध धंधे कर रहे हैं व गली मुहल्लों तक पर्ची सट्टा व मेडिकेटेड नशे के अड्डे शुरू हो गये है। यहां तक कि धानमंडी के पास भी करनपुर वालों द्वारा अपने अड्डे चलाने से धानमंडी का मजदूर वर्ग नशे व सट्टा का शिकार हो रहा है। पुलिस को बार बार शिकायत करने पर आचार संहिता के बावजूद पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही। विधानसभा चुनावों में सभी प्रत्याशी नशा व अवैध धंधे बंद करवाने के दावे कर रहे हैं परन्तु आज तक किसी ने कुछ नहीं किया। नवयुवक व मजदूर वर्ग इनकी चपेट में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहा है।दूसरी तरफ पुलिस की मिलीभगत से बात बेखौफ अवैध धंधो के भरमार होती जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!